Earthquake Today: अब हिमाचल प्रदेश में भूकंप, सुबह-सुबह डोली धरती.

Himachal Earthquake Today: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 5 किमी गहराई पर था. कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

शिमला. हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया है. चंबा जिले में शुक्रवार सुबह सुबह धरती डोली है. शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 6 बजकर 23 मिनट और 56 सेकंड पर आया.

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई. भूकंप का केंद्र चंबा क्षेत्र में 32.36 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.18 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जिसकी गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे बताई गई है. मौसम विभाग ने भूकंप की पुष्टि की है. हालांकि, भूकंप के झटकों से क्षेत्र में हल्का दहशत का माहौल जरूर बना, लेकिन अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Leave a Comment